
रायपुर के छात्रों ने जयपुर में रचा इतिहास, राष्ट्रीय पिच डेक प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के छात्रों ने जयपुर में आयोजित इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की राष्ट्रीय स्तरीय पिच डेक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ की टीम ने सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (CIRC) का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि प्राप्त की है।
छत्तीसगढ़ की टीम का शानदार प्रदर्शन
सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (CIRC) के अंतर्गत सात राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाली विजेता टीम में हरजोत सलूजा, श्याम सिंघल और ऋतिका जुमानी शामिल थे। हरजोत सलूजा के कुशल नेतृत्व और सक्रिय भागीदारी के साथ टीम ने पहले क्षेत्रीय स्तर पर 34 टीमों को परास्त किया और फिर राष्ट्रीय स्तर पर चार प्रमुख टीमों को हराकर यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

आईसीएआई रायपुर ब्रांच ने जताई खुशी
ICAI रायपुर ब्रांच के अध्यक्ष सीए विकास गोलछा और सिकासा चेयरमैन सीए ऋषिकेश यादव ने इस उपलब्धि पर छात्रों को बधाई दी। उन्होंने इसे रायपुर ब्रांच और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। इस प्रतियोगिता के लिए श्याम वर्मा द्वारा छात्रों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
क्षेत्र के लिए गर्व का पल
ICAIके पदाधिकारियों और शिक्षकों ने इस उपलब्धि की जमकर सराहना की। उन्होंने इसे न केवल रायपुर, बल्कि पूरे सेंट्रल इंडिया रीजन के लिए गर्व का क्षण बताया। यह जीत छात्रों की मेहनत, लगन और उत्कृष्टता का प्रतीक है, जो भविष्य में अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



