March 3, 2026
Raipur पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान: अपराधों पर नकेल कसने की कवायद

Raipur पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान: अपराधों पर नकेल कसने की कवायद

Aug 19, 2025


रायपुर, 18 अगस्त 2025: रायपुर पुलिस ने अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर शिकंजा कसने और शहर में सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले के नेतृत्व में शुरू किया गया।


चाकूबाजों और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई
रायपुर पुलिस ने चाकूबाजों, संदिग्ध व्यक्तियों, बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में 22 से अधिक आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 8 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई हुई। साथ ही, 50 से अधिक बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया।


ऑनलाइन चाकू मंगाने वालों पर नजर
पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से धारदार और घातक चाकू मंगाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी। थानों में बुलाकर ऐसे व्यक्तियों से 8 चाकू जमा कराए गए और उन्हें समझाइश दी गई। इन व्यक्तियों की तस्दीक भी की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।


नाकाबंदी और पैदल पेट्रोलिंग से बढ़ाई सतर्कता

अभियान के तहत थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी पॉइंट्स स्थापित कर वाहनों की गहन जांच की गई। इसके साथ ही भीड़-भाड़ वाले इलाकों, सार्वजनिक स्थानों और सुनसान क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग बढ़ाई गई। नशा करने वालों, गुटबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों में धारदार हथियार रखने वालों पर विशेष ध्यान दिया गया। सार्वजनिक स्थानों, पार्कों, चौक-चौराहों और चार पहिया वाहनों के अंदर शराब पीने वालों की भी सघन जांच की जा रही है।


अभियान रहेगा निरंतर जारी
रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा। पुलिस का लक्ष्य शहर में अपराधों को पूरी तरह नियंत्रित करना और नागरिकों को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है। इस अभियान में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीमें भी सक्रिय रूप से शामिल हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix