March 2, 2026
Raipur के V I P रोड पर तेज रफ्तार Thar डिवाइडर व पेड़ से टकराई, दो की हालत गंभीर

Raipur के V I P रोड पर तेज रफ्तार Thar डिवाइडर व पेड़ से टकराई, दो की हालत गंभीर

Aug 20, 2025

रायपुर। वीआईपी रोड पर सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार थार गाड़ी डिवाइडर से टकराने के बाद पेड़ में जा घुसी। हादसा रात करीब 11 बजे होटल नीलम के पास हुआ। गाड़ी में पांच युवक सवार थे, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि तीन को हल्की चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थार राम मंदिर चौक से फूंडहर की ओर तेज रफ्तार में जा रही थी। अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और फिर पास के पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। गाड़ी रायपुर पासिंग की बताई जा रही है। फिलहाल घायलों के नाम सामने नहीं आए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix