
Raipur: तेलीबांधा VIP रोड पर ज्यूक बार में जानलेवा हमले के तीन फरार आरोपी गिरफ्तार
घटना का विवरण: ज्यूक बार शीतल इंटरनेशनल होटल में हुआ था हमला
रायपुर के थाना तेलीबांधा क्षेत्र अंतर्गत व्ही.आई.पी रोड स्थित ज्यूक बार शीतल इंटरनेशनल होटल में 21 सितंबर 2025 को एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया था। प्रार्थी अज्जू पाण्डेय ने थाना तेलीबांधा में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह रात्रि करीब 11:10 बजे होटल में खाना खाने गया था। इस दौरान प्रेमकुमार वर्मा, पुलकित चंद्राकर, प्रखर चंद्राकर और मुकुल सोना ने उसे बिना किसी कारण के गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और प्लास्टिक की कुर्सी, हाथ-मुक्कों से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई। हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 608/25, धारा 109, 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई: तीन और आरोपी गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राइम श्री संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री रामाकांत साहू, प्रभारी एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना प्रभारी तेलीबांधा को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना तेलीबांधा की संयुक्त टीम ने लगातार छापेमारी कर आरोपियों की तलाश की। इस दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर फरार आरोपियों पुलकित चंद्राकर, प्रखर चंद्राकर और मुकुल सोना को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चारपहिया वाहन (एक्स.यू.वी.) भी जप्त किया गया।

पूर्व में दो आरोपी गिरफ्तार, थार वाहन जप्त
इस प्रकरण में पहले ही दो आरोपी प्रेमकुमार वर्मा और शुभम साव को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अन्य चारपहिया वाहन (थार) भी जप्त किया गया था।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
- पुलकित चंद्राकर
पिता: मेघनाथ चंद्राकर
उम्र: 25 वर्ष
निवासी: 51-ए, डी पॉकेट, मरोदा सेक्टर, थाना नेवई, भिलाई, - प्रखर चंद्राकर
पिता: कमल नारायण चंद्राकर
उम्र: 25 वर्ष
निवासी: रूआबांधा सेक्टर 193ए, थाना भिलाई नगर, भिलाई, - मुकुल सोना
पिता: प्रकाश सोना
उम्र: 26 वर्ष
निवासी: इस्पात नगर रिसाली भाठा, थाना नेवई, भिलाई,
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



