
आधी रात Balod पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध जुआ फड़ पर छापा, 13 आरोपी गिरफ्तार
बालोद। अवैध जुआ गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए बालोद पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आधी रात जिले में चल रहे एक अवैध जुआ फड़ पर छापा मारते हुए 13 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ₹3 लाख 33 हजार नकद और 52 पत्ती ताश बरामद किए हैं।

लंबे समय से मिल रही थीं अवैध जुए की शिकायतें
बालोद कोतवाली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से अवैध जुआ फड़ संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। लगातार निगरानी और शिकायतों की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने योजना बनाकर अचानक छापा मारा।
गुप्त सूचना पर दी गई सफल रेड
पुलिस की टीम ने आधी रात गुप्त रूप से दबिश दी, जिससे आरोपी भागने का मौका भी नहीं पा सके। पुलिस के अनुसार सभी 13 आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद नकदी और ताश की पत्तियों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



