
Raipur: जुआ खेलते आधा दर्जन जुआरी गिरफ्तार, 31,270 रुपये नकद और ताशपत्ती जप्त
रायपुर, 09 अगस्त 2025: रायपुर पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गंज क्षेत्रांतर्गत होटल महिंद्रा के पास एक गली में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे छह जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 31,270 रुपये नकद और ताशपत्ती जप्त की गई है। इस मामले में थाना गंज में अपराध क्रमांक 207/25, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस ने जुआ और सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। इसके तहत एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) और थाना प्रभारियों को लगातार पेट्रोलिंग, सूचना संकलन और मुखबीरों के जरिए जुआरियों की गतिविधियों पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।
इसी क्रम में, 08 अगस्त 2025 को एसीसीयू को सूचना मिली कि होटल महिंद्रा के पास एक गली में कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर ताशपत्ती से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर एसीसीयू और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने उक्त स्थान पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मौके से छह जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 31,270 रुपये नकद और ताशपत्ती बरामद की गई।
गिरफ्तार जुआरियों के नाम और विवरण:
योगेश अग्रवाल, पिता प्रदीप अग्रवाल, उम्र 48 वर्ष, निवासी राम नगर, दिशा कॉलेज के पास, थाना सरस्वती नगर, रायपुर।
योगेश साहू, पिता एन.एल. साहू, उम्र 45 वर्ष, निवासी खम्हारडीह, विधानसभा रोड, थाना खम्हारडीह, रायपुर।
परमानंद चमेडिया, पिता स्व. मखमल चमेडिया, उम्र 64 वर्ष, निवासी बेगम पड़े, थाना बेगम पड़े, हैदराबाद, तेलंगाना।
सतीश अग्रवाल, पिता ओम प्रकाश अग्रवाल, उम्र 55 वर्ष, निवासी सहकारी पथ, समता कॉलोनी, थाना आजाद चौक, रायपुर।
गोपाल महेश्वरी, पिता कैलाश महेश्वरी, उम्र 41 वर्ष, निवासी आमासिवनी, थाना विधानसभा, रायपुर।
सुनील अग्रवाल, पिता एस.एल. अग्रवाल, उम्र 53 वर्ष, निवासी गोल चौक, डी.डी. नगर, थाना डी.डी. नगर, रायपुर।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक भावेश गौतम, एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि. अतुलेश राय, प्र.आर. प्रमोद वर्ठी, पुष्पराज परिहार, केशव सिन्हा, विक्रम वर्मा, राजेंद्र तिवारी, बोधेंद्र मिश्रा, मनोज सिंह, विकास क्षत्रिय, प्र.आर. प्रदीप राय, राजेश निषाद, अशोक राठौर और दिनेश वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुआ और सट्टा जैसी गैरकानूनी गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



