March 3, 2026
Raipur : पत्रकार दंपत्ति पर मोहल्ले में मारपीट और जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

Raipur : पत्रकार दंपत्ति पर मोहल्ले में मारपीट और जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

Nov 22, 2025

रायपुर: राजधानी रायपुर के आरडीए कॉलोनी बोरियाखुर्द में रहने वाले एक पत्रकार और उनके परिवार के साथ मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना 21 नवंबर 2025 की शाम लगभग 6:10 बजे हुई, जिसकी रिपोर्ट पत्रकार ने थाना में दर्ज कराई है।

पड़ोसी ने दी धमकी

जानकारी के अनुसार, पत्रकार का बेटा अपने दोस्तों के साथ घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले बफाती खान ने उसे धमकी देते हुए कहा—“तेरे को मारूंगा”। पत्रकार ने रात करीब 10:10 बजे आरोपी से इस बात पर पूछताछ की तो विवाद बढ़ गया।

पत्रकार को सर में आई चोट

आरोप है कि बफाती खान और उसका बेटा हसन खान अचानक भड़क गए और पत्रकार परिवार के प्रति गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने पत्रकार पर हाथ-मुक्का और डंडे से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं पत्रकार की पत्नी को भी धक्का-मुक्की करते हुए उनके गले पर हमला किया गया। हमले में पत्रकार को सिर, बाएं हाथ और होंठ के पास चोटें आई हैं, वहीं उनकी पत्नी के दाएं हाथ और गर्दन पर चोटें बताई जा रही हैं।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों में रामकुमार गुबरेले, पायल गुबरेले, करण झा और पूर्वा गुबरेले शामिल हैं। पत्रकार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि आरोपी ने धमकाते हुए कहा— “अगर मोहल्ले में रहना है तो दबकर रहना पड़ेगा।” पीड़ित द्वारा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की गई है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और FIR दर्ज कर ली गई है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix