March 28, 2026
Raipur:  बस स्टैंड पर ‘सूखे नशे’ के अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का पर्दाफाश,  उड़ीसा-MP के 5 तस्कर गिरफ्तार

Raipur:  बस स्टैंड पर ‘सूखे नशे’ के अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का पर्दाफाश,  उड़ीसा-MP के 5 तस्कर गिरफ्तार

Feb 10, 2026

रायपुर: रायपुर पुलिस की ‘एंटी ड्रग्स’ मुहीम को एक बड़ी सफलता मिली है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले न्यू बस स्टैंड भाठागांव में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने उड़ीसा और मध्य प्रदेश से जुड़े एक बड़े ड्रग सिंडिकेट को ध्वस्त किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग कार्यवाहियों में कुल 12.938 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 6,50,000 रुपये आंकी गई है।

केस-01: स्कूली बैग और झोले में छिपाया था नशा

सोमवार दोपहर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक महिला और दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर महिला के झोले और दोनों युवकों के स्कूली बैग से 5.938 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी का नाम पिंकी हरिजन (कालाहांडी, उड़ीसा), क्षीतिज प्रताप सिंह (जबलपुर, म.प्र.) और एक विधि से संघर्षरत् बालक  है।  पूछताछ में रीवा के रामकृष्ण तिवारी का नाम सामने आया, जो वर्तमान में सिलतरा (रायपुर) में रहकर इस नेटवर्क को चला रहा था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ अपराध क्रमांक 113/26 दर्ज किया गया है।

केस-02: ट्रॉली बैग से निकला 7 किलो गांजा

दूसरी कार्यवाही सोमवार शाम करीब 5:15 बजे हुई। चेकिंग टीम ने एक यात्री के नेवी ब्लू रंग के ट्रॉली बैग की तलाशी ली, जिसमें 7 किलो गांजा (कीमत 3.50 लाख रुपये) बरामद हुआ। आरोपी का नाम अरुण जाल (संबलपुर, उड़ीसा) है । इसके खिलाफ अपराध क्रमांक 115/26 के तहत कार्यवाही की गई है।

पुलिस की ‘End-to-End’ जांच शुरू

रायपुर पश्चिम के DCP संदीप कुमार पटेल ने बताया कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए केवल गिरफ्तारी काफी नहीं है। पुलिस अब इस मामले में “End to End” और “Financial Investigation” कर रही है।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix