
Raipur: पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत, बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट
रायपुर : राजधानी के मजदूर नगर सरोरा में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई । घरेलू विवाद के चलते एक बेटे ने अपने पिता की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा
मृतक की पहचान देव प्रसाद सेन (45 वर्ष), पिता नाथूराम सेन के रूप में हुई है, जबकि आरोपी दिनेश कुमार सेन, मृतक का बेटा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

घरेलू विवाद बना हत्या का कारण
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी दिनेश ने दूसरी जाति की लड़की से विवाह किया था, जिसे लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। आरोपी द्वारा घर चलाने के लिए पैसे नहीं देने और पिता के तानों पर गुस्से में आकर उसने यह कदम उठाया।

इसके साथ ही आरोपी ने अपनी पत्नी और पिता पर चरित्र संदेह जताया था, जो इस हत्या का एक और कारण बना। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



