March 2, 2026
Raipur : हत्याकांड मुख्य आरोपी तरुण शुक्ला समेत दो गिरफ्तार

Raipur : हत्याकांड मुख्य आरोपी तरुण शुक्ला समेत दो गिरफ्तार

Oct 13, 2025

रायपुर: थाना मंदिर हसौद क्षेत्र के अंतर्गत जिंदल फैक्ट्री के पीछे हुए सनसनीखेज हत्याकांड में रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी तरुण शुक्ला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मृतक सिद्धार्थ भटपहरी की हत्या को आपसी विवाद के चलते अंजाम दिया गया था और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की गई थी।


घटना का विवरण

प्रकरण की शुरुआत तब हुई जब मिथलेश भटपहरी ने थाना मंदिर हसौद में शिकायत दर्ज कराई कि उनका भाई सिद्धार्थ भटपहरी 5 अक्टूबर 2025 को घर से नहाने के लिए पास के तालाब में गया था लेकिन वह वापस नहीं लौटा। कई दिनों तक उसकी तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 8 अक्टूबर 2025 को मंदिर हसौद पुलिस को सूचना मिली कि जिंदल फैक्ट्री के पीछे गिट्टी खदान के खाली प्लांट में एक शव पड़ा है। जाँच  के दौरान शव की पहचान सिद्धार्थ भटपहरी के रूप में हुई।
घटना स्थल के प्रारंभिक निरीक्षण और जाँच में पाया गया कि मृतक के सिर और गले पर गंभीर चोटें थी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया गया था। इस आधार पर थाना मंदिर हसौद में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 483/25, धारा 103(1), 238(1), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।

 


पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने इस जघन्य हत्याकांड को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नया रायपुर श्री विवेक शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम श्री संदीप मित्तल नगर पुलिस अधीक्षक माना श्री लंबोदर पटेल, उप पुलिस अधीक्षक क्राइम श्री संजय सिंह प्रभारी निरीक्षक परेश पांडे (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) और थाना प्रभारी मंदिर हसौद श्री आशीष यादव को अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने का निर्देश दिया गया।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix