
Raipur:हत्या व हत्या के प्रयास का फरार आरोपी विचाराधीन बंदी गिरफ्तार
अभिरक्षा से फरार आरोपी करण पोर्ते पुलिस की गिरफ्त में
रायपुर पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार विचाराधीन बंदी करण पोर्ते को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना आमानाका पुलिस के साथ जी.आर.पी. पुलिस दुर्ग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

अपराध का विवरण
थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर के अपराध क्रमांक 98/2021 में धारा 302, 307 भादवि के तहत विचाराधीन बंदी करण पोर्ते (पिता कार्तिक पोर्ते, उम्र 22 वर्ष, निवासी सेरीखेड़ी गोंड पारा, थाना मंदिर हसौद) को केंद्रीय जेल रायपुर में निरुद्ध किया गया था। दिनांक 06.09.2025 को स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे उपचार के लिए एम्स हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान करण पोर्ते मौका पाकर एम्स हॉस्पिटल से फरार हो गया। इस घटना पर केंद्रीय जेल के कर्मचारियों की शिकायत के आधार पर थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 299/2025, धारा 262 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।

त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना आमानाका की संयुक्त टीम ने फरार आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिरों की सूचना, तकनीकी विश्लेषण और अन्य माध्यमों से पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी ट्रेन के माध्यम से फरार होने की कोशिश कर रहा है। इसके आधार पर रायपुर पुलिस ने जी.आर.पी. पुलिस और आर.पी.एफ. के साथ समन्वय स्थापित कर जानकारी साझा की। इस संयुक्त प्रयास से जी.आर.पी. पुलिस दुर्ग की सहायता से करण पोर्ते को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम: करण पोर्ते
पिता का नाम: कार्तिक पोर्ते
उम्र: 22 वर्ष
निवासी: सेरीखेड़ी गोंड पारा, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



