
Raipur: छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर सरकार सख्त, गैरहाजिरी को माना जाएगा ‘ब्रेक इन सर्विस’
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज में छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में चल रही हड़ताल के खिलाफ कंपनी प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। हड़ताल में शामिल होने वाले कर्मचारियों की अनुपस्थिति को ‘ब्रेक इन सर्विस’ माना जाएगा, जिससे उनका वेतन कटौती के साथ सेवा में ब्रेक भी माना जाएगा।

अनुपस्थिति पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश
मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) ट्रांसमिशन ए.एम. परियल द्वारा जारी परिपत्र में तीनों पावर कंपनियों के विभाग प्रमुखों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसमें कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान अनुपस्थिति पर कड़ी कार्रवाई करने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। इस कदम के बाद हड़ताल में शामिल कर्मचारियों पर सख्त वित्तीय और सेवा संबंधी असर पड़ने की संभावना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



