
Raipur फैक्ट्री हादसा: 6 कर्मचारियों की मौत, कई घायल
राजधानी रायपुर के सिलतरा इलाके में स्थित एक निजी स्टील फैक्ट्री में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में मेंटेनेंस का काम चल रहा था, इसी दौरान अचानक गर्म लोहे का एक बड़ा टुकड़ा गिर पड़ा। इस हादसे में मौके पर मौजूद 6 कर्मचारियों की मौत हो गई, जिनमें 2 मैनेजर भी शामिल हैं।
हादसे में घायल
हादसे के समय फैक्ट्री में मौजूद कई अन्य कर्मचारी भी गंभीर रूप से झुलस गए। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री के जीएम सहित 6 लोग घायल हैं, जिनमें से 2 की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मृतक और घायल कर्मचारी
मरने वालों में 2 मैनेजर और 4 कर्मचारी शामिल हैं। इनमें से कुछ कर्मचारी आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश से काम करने आए थे। हादसे में घायल कर्मचारियों में झारखंड, पश्चिम बंगाल, यूपी और बिहार के श्रमिक भी शामिल बताए जा रहे हैं।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
जैसे ही फैक्ट्री में हादसे की सूचना मिली, पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। घटना सिलतरा थाना क्षेत्र की है। विधायक अनुज शर्मा ने जानकारी दी कि मेंटेनेंस के दौरान अचानक गर्म लोहे का भारी टुकड़ा गिरने से यह दर्दनाक हादसा हुआ।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



