March 2, 2026
Raipur:इलेक्ट्रॉनिक शॉप का मालिक सट्टा संचालित करते गिरफ्तार

Raipur:इलेक्ट्रॉनिक शॉप का मालिक सट्टा संचालित करते गिरफ्तार

Oct 2, 2025

 

छत्तीसगढ़ की राजधानी में सट्टेबाजी का गोरखधंधा एक बार फिर पकड़ा गया है। नेवरा पुलिस ने बुधवार देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालक को क्रिकेट मैच में सट्टा लगवाते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से मोबाइल फोन और नगद राशि भी जब्त की गई है।

ड्रीम 11 और महादेव ऐप बैन के बाद सटोरिए पुरानी पद्धति पर लौटे

संसदीय कानून के तहत ड्रीम 11, महादेव सट्टा जैसे ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर प्रतिबंध लगने के बाद अब सटोरिए फिर से पारंपरिक पद्धति पैन और राइटिंग पैड (सट्टापट्टी) का इस्तेमाल करने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि ये लोग पुराने तरीके से डायरी में नंबर लिखकर और मोबाइल के जरिए दांव स्वीकार कर रहे हैं।

 

इलेक्ट्रॉनिक शॉप में पकड़ा गया सटोरिया

नेवरा के गुरु कृपा कांप्लेक्स स्थित यश इलेक्ट्रॉनिक शॉप में पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान दुकान संचालक संजय करमचंदानी (43 वर्ष) डायरी में सट्टा नंबर लिखते हुए मिला। वह महिला विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच पर दांव लगवा रहा था।

जब्त सामान और बरामद राशि

पुलिस ने मौके से आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और 5,000 रुपए नकद बरामद किए। देर रात तक खुली दुकान पर सटोरिया गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई की गई

जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज

नेवरा पुलिस ने आरोपी पर जुआ एक्ट की धारा 4 और 7 के तहत मामला दर्ज किया है। गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix