March 2, 2026
Raipur में साहित्य का संगम: हिंद युग्म उत्सव 2025 में मिलेंगे 100 से अधिक देशभर के लेखक

Raipur में साहित्य का संगम: हिंद युग्म उत्सव 2025 में मिलेंगे 100 से अधिक देशभर के लेखक

Sep 11, 2025

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 20 और 21 सितंबर को दो दिवसीय साहित्यिक महोत्सव ‘हिंद युग्म उत्सव 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा, जहां देशभर से लगभग 100 प्रमुख साहित्यकार, लेखक, कवि, संगीतकार और कलाकार एक मंच पर उपस्थित होंगे।

हिंद युग्म उत्सव केवल साहित्य तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें कहानियाँ, कविताएँ, संगीत और कला के अद्भुत मेल का लुत्फ उठाया जाएगा। इस महोत्सव के मुख्य आकर्षण में भारत की साहित्य की दुनिया के विशिष्ट हस्ताक्षर विनोद कुमार शुक्ल होंगे। उनके जीवन और कृतियों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री, कविताओं की नाट्य प्रस्तुतियाँ और विभिन्न साहित्यिक सत्र आयोजित होंगे।

 

कार्यक्रम में शामिल होंगे मानव कौल, राहगीर, फैजल मलिक, परितोष त्रिपाठी, नीलोत्पल मृणाल जैसे नामचीन साहित्यकार। इसके अलावा, हिंदी साहित्य के ‘कैंपस-कविता’ कार्यक्रम, ओपन माइक्रोफोन सत्र ‘छत्तीसगढ़: मंच खुला है’ जिसमें 200 से अधिक नई प्रतिभाएं अपनी कला प्रस्तुत करेंगी, संगीतमय शाम, स्टैंड-अप कॉमेडी, टेराकोटा और पेंटिंग कार्यशालाएँ भी आयोजित की जाएंगी।

 

इस महोत्सव में देशभर के प्रमुख प्रकाशकों की पुस्तकें प्रदर्शनी में रहेंगी और यहां नई किताबों का लोकार्पण भी होगा। एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) विषय पर विशेष सत्र और स्टोरीटेलिंग तथा लाइव सिंगिंग समेत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी।

 

हिंद युग्म उत्सव छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति को भी उजागर करेगा। यहां लोक नृत्य, लोक गायन, हस्तशिल्प, हैंडलूम, लोक व्यंजन के स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे पारंपरिक सांस्कृतिक छवि को भी मंच मिलेगा।

 

यह उत्सव देश का एकमात्र घुमंतू साहित्यिक महोत्सव है, जो 2025 में अपने चौथे संस्करण के रूप में रायपुर में आयोजित हो रहा है। इससे पहले यह उत्सव बाड़मेर, वाराणसी और भोपाल में हो चुका है।

 

हिंद युग्म उत्सव लेखन, कला, साहित्य की दुनिया के आलोचक और प्रेमियों के लिए ज्ञानवर्धक होने के साथ ही छत्तीसगढ़ के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक दृश्य को भी समृद्ध करेगा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix