
Raipur: उधारी में गुटखा न देने पर दुकानदार से मारपीट
खरोरा के बेलदार सिवनी गांव में घटना, दो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
रायपुर। खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलदार सिवनी में शुक्रवार को एक किराना दुकानदार के साथ उधारी को लेकर विवाद हिंसक हो गया। दो युवकों ने दुकान से उधार में गुटखा न मिलने पर दुकानदार को गालियां देते हुए जमकर मारपीट कर दी। घटना शाम करीब 4:30 बजे की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दुकान में घुसकर गाली-गलौज, फिर हमला
पीड़ित दुकानदार वार्ड नंबर 07, मंदिर चौक निवासी है और गोपाल किराना नाम से दुकान चलाता है। शिकायत में दुकानदार ने बताया कि शाम के समय कमलेश बेलदार उर्फ भुरू और भोंदू धीवर उसकी दुकान पर आए और उधारी में गुटखा मांगने लगे। जब उसने उधार देने से मना किया, तो दोनों आरोपी भड़क गए और मां-बहन की गंदी गालियां देते हुए उस पर हमला कर दिया।
पुलिस जांच में जुटी
पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल दुकानदार को उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



