
Raipur: नए साल की पार्टी से पहले एमडीएमए तस्करी का भंडाफोड़, अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
रायपुर। नए साल से पहले नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एमडीएमए (MDMA) ड्रग्स के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 25 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद किया गया है।
राजस्थान निवासी अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर है। पूछताछ में उसने अपना नाम कैलाश विश्नोई बताया है, जो जोधपुर, राजस्थान का निवासी है।

25 लाख रुपए कीमत की एमडीएमए जब्त
क्राइम ब्रांच ने आरोपी के पास से 25 ग्राम एमडीएमए पाउडर जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी नए साल की पार्टियों में नशे की सप्लाई करने के इरादे से रायपुर पहुंचा था।
एक अन्य तस्कर मौके से फरार
कार्रवाई के दौरान एक अन्य तस्कर शिवदास गोदारा मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
सप्लाई और रिसीव ट्रेल का खुलासा
पूछताछ के दौरान एमडीएमए की सप्लाई और रिसीव ट्रेल से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस का दावा है कि इस नेटवर्क से जुड़े कई अन्य लोगों की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
इस मामले में पंडरी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शाम तक पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



