
Raipur में एमडीएमए ड्रग्स और हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
बूढ़ातालाब के पास कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी रंगे हाथ पकड़ा गया
रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना पुलिस ने आज बूढ़ातालाब क्षेत्र के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल ठाकुर को एमडीएमए ड्रग्स, पिस्टल, जिंदा कारतूस, नगदी रकम, स्कॉर्पियो वाहन और आईफोन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना के आधार पर की गई त्वरित कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, कोतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बूढ़ातालाब क्षेत्र में एक युवक अवैध मादक पदार्थ और हथियार के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा और तलाशी के दौरान उसके पास से एमडीएमए ड्रग्स, एक पिस्टल, जिंदा कारतूस, नकदी, स्कॉर्पियो वाहन और आईफोन बरामद किया गया।

एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी राहुल ठाकुर के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 348/25 के तहत धारा 21ए नारकोटिक एक्ट एवं 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया और इसकी सप्लाई किन-किन लोगों तक की जानी थी।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



