February 1, 2026
Raipur डेंटल कॉलेज 7वें दिन भी छात्रों का हड़ताल जारी, मुख्य गेट पर जड़ा ताला…

Raipur डेंटल कॉलेज 7वें दिन भी छात्रों का हड़ताल जारी, मुख्य गेट पर जड़ा ताला…

Jan 22, 2026

रायपुर | राजधानी के एकमात्र शासकीय डेंटल कॉलेज में पिछले सात दिनों से चल रहा छात्र आंदोलन आज बेहद तनावपूर्ण मोड़ पर पहुँच गया है। अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अड़े यूजी (UG) और पीजी (PG) छात्रों ने आज कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया, जिससे कॉलेज और ओपीडी की गतिविधियां पूरी तरह ठप हो गई हैं। मौके पर जिला प्रशासन के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुँच चुके हैं।

ADM और SDM की समझाइश बेअसर

कॉलेज में तालाबंदी और मरीजों को हो रही भारी असुविधा को देखते हुए ADM, एसडीएम (SDM) और तहसीलदार दल-बल के साथ कॉलेज पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों के साथ लंबी चर्चा की और उन्हें काम पर लौटने की समझाइश दी, लेकिन छात्र इस बार ‘आर-पार’ की लड़ाई के मूड में नजर आ रहे हैं। छात्रों का स्पष्ट कहना है कि “जब तक ठोस लिखित आश्वासन नहीं मिलता, ताला नहीं खुलेगा।”

क्या हैं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें?

हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टरों और छात्रों की मुख्य मांगें चिकित्सा जगत में ‘समानता और सम्मान’ से जुड़ी हैं:

स्टाइपेंड में वृद्धि और समानता: एमबीबीएस और बीडीएस (PG व इंटर्न्स) के स्टाइपेंड में मौजूद बड़े अंतर को खत्म कर समान मानदेय दिया जाए।

समान मान्यता और सम्मान: स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में दंत चिकित्सा पेशेवरों को अन्य मेडिकल प्रोफेशनल्स के बराबर सम्मान और दर्जा मिले।

बुनियादी सुविधाएं: हॉस्टल की जर्जर अधोसंरचना में सुधार और छात्र कल्याण से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निराकरण।

प्रशासन का सख्त रुख: बल प्रयोग की तैयारी?

हड़ताल के कारण दूर-दूर से आए मरीजों को बिना इलाज के वापस लौटना पड़ रहा है। मरीजों की बढ़ती भीड़ और कॉलेज स्टाफ को अंदर जाने से रोकने की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन सख्त कदम उठा सकता है।मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को स्टैंडबाय पर रखा गया है। सूत्रों के अनुसार, प्रशासन ने छात्रों को ताला खोलने के लिए अंतिम अल्टीमेटम दिया है। यदि गतिरोध नहीं टूटता है, तो पुलिस बल प्रयोग कर ताला खुलवा सकती है।

700 छात्र धरने पर, व्यवस्थाएं ध्वस्त

बता दें कि पिछले 7 दिनों से लगभग 700 छात्र-छात्राएं क्रमिक भूख हड़ताल और प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि पिछले 2-3 सालों से वे केवल आश्वासन के भरोसे हैं, जबकि अन्य चिकित्सा संकायों का स्टाइपेंड रिवाइज हो चुका है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix