
Raipur-Delhi के बीच इंडिगो की नई फ्लाइट 26 अक्टूबर से शुरू: यात्रियों को किराए में मिलेगी राहत, रोजाना तीन उड़ानें होंगी उपलब्ध
रायपुर और दिल्ली के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। इंडिगो इस माह की 26 अक्टूबर से दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में नई फ्लाइट शुरू करने जा रही है।
कंपनी ने इसके संचालन का प्रस्ताव नागरिक उड्डयन निदेशालय (DGCA) को भेज दिया है। इस नई उड़ान के शुरू होने के बाद रायपुर से दिल्ली के लिए इंडिगो की फ्लाइटें रोजाना उपलब्ध होंगी।

24 उड़ानें रोजाना संचालित हो रही
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर एयरपोर्ट से 24 उड़ानें रोजाना संचालित हो रही हैं। 26 अक्टूबर से इंडिगो की उड़ान शुरू होने के बाद संख्या बढ़ जाएगी। इससे न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे बड़े शहरों से कनेक्टिविटी भी और मजबूत होगी।
दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में बढ़ेगे फ्लाइट के विकल्प
26 अक्टूबर से दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में फ्लाइट के कई विकल्प यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-2120 दिल्ली से सुबह 10:15 बजे उड़ान भरेगी और 12:15 बजे रायपुर पहुंचेगी। वापसी में उड़ान 6E-6640 दोपहर 12:45 बजे रायपुर से रवाना होकर 2:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
इंडिगो ने जोड़ी नई दिल्ली–रायपुर उड़ान: कुल संख्या हुई 5
वर्तमान में इंडिगो की 4 उड़ानें संचालित होती हैं, जबकि नई उड़ान के साथ यह संख्या 5 हो जाएगी। फ्लाइट का नया विकल्प मिलने से दिल्ली और रायपुर के बीच यात्रा समय में लचीलापन मिलेगा और यात्रियों को टिकट की उपलब्धता में भी राहत मिलेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



