
Raipur : शुभम लॉज के सामने अज्ञात युवक की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
रायपुर। शुभम लॉज के सामने एक अज्ञात पुरुष मृत पाया गया, जिसकी उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। मृतक नीला रंग की फुलशर्ट और काले रंग का लोअर पहने हुए था।
लॉज दो दिन से था बंद
घटना की जानकारी प्रार्थी कमलेश मेश्राम ने थाना हाजिर में दी। उन्होंने बताया कि लॉज दो दिन से बंद था, तभी उन्होंने बाहर पड़े व्यक्ति को उठाने की कोशिश की लेकिन वह प्राणहीन मिला।

जांच में जुटी पुलिस
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार मृतक 22 अक्टूबर दोपहर 11 बजे लॉज के पास आया था और रात लगभग 7 बजे तक देखा गया कि वह हाथ-पैर हिला रहा था। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक-108/2025, धारा 194 BNSS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक: अज्ञात पुरुष, उम्र लगभग 35-40 वर्ष।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



