
Raipur : थार गाड़ी में मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी
रायपुर। दिवाली त्योहार के बीच राजधानी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। टाटीबंध क्षेत्र में खड़ी एक थार गाड़ी के अंदर एक युवक का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि शव दो से तीन दिन पुराना है। आसपास के लोगों ने जब गाड़ी से दुर्गंध आने की शिकायत की, तब पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने शुरू की जांच
मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है, ताकि मौके से साक्ष्य जुटाए जा सकें।

इलाके में हड़कंप
इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। थार गाड़ी किसकी है, युवक वहां कैसे पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



