March 3, 2026
Raipur: क्राइम ब्रांच के आरक्षक को बर्खास्त, कारोबारी की कार से 2 लाख चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई

Raipur: क्राइम ब्रांच के आरक्षक को बर्खास्त, कारोबारी की कार से 2 लाख चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई

Oct 31, 2025

आईजी की बैठक के बाद देर रात आदेश जारी
रायपुर। दुर्ग के एक कारोबारी की कार से आरक्षक के 2 लाख रुपए चोरी के मामले में रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच के निलंबित आरक्षक प्रशांत शुक्ला को बर्खास्त कर दिया गया है। जबकि शेष 5 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई लंबित है। एसएसपी ने खुद इस कार्रवाई की पुष्टि की है। गुरुवार रात करीब 10 बजे आईजी अमरेश मिश्रा की बैठक के बाद बर्खास्तगी का आदेश जारी किया गया।

18 अक्टूबर की रात हुई थी घटना
जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर की रात हवाले की रकम की डिलीवरी की सूचना पर रायपुर पुलिस के आधा दर्जन जवान दुर्ग पहुंचे थे। इनमें आरक्षक प्रशांत शुक्ला भी शामिल था। पुलिस टीम ने कारोबारी मयंक गोस्वामी की कार का पीछा किया और जब वह अपने घर के पास रुके, तो उन्हें कार से बाहर निकाल कर पूछताछ की गई।

कार से गायब हुए थे दो लाख रुपए
पूछताछ के दौरान कारोबारी ने आरोप लगाया कि पुलिस टीम के जाने के बाद उसकी कार से दो लाख रुपए नकद गायब हो गए। इस मामले में जांच के बाद आरक्षक प्रशांत शुक्ला को पहले निलंबित किया गया था। जांच पूरी होने के बाद अब उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

शेष पांच जवानों पर जारी है विभागीय जांच
सूत्रों के मुताबिक, इस घटना में शामिल अन्य पांच पुलिसकर्मियों पर भी विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि जांच पूरी होने पर सभी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix