
Raipur कलेक्ट्रेट में बड़ा हादसा: रूम नंबर 8 की छत गिरी, मचा हड़कंप
अचानक गिरी छत, अफरा-तफरी का माहौल
रायपुर। राजधानी रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। रूम नंबर 8 की छत अचानक गिर गई, जिससे पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया। घटना के समय कमरे में कई कर्मचारी मौजूद थे, हालांकि गनीमत रही कि कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

रिकॉर्ड रूम में रखे थे महत्वपूर्ण दस्तावेज
जानकारी के मुताबिक रूम नंबर 8 में कर्मचारियों से जुड़ा रिकॉर्ड और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। छत गिरने के बाद कागजात बिखर गए और कमरे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



