
Raipur : कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में सीएम साय का आदेश, 31 दिसंबर तक सभी छात्रों का Apar ID बनाना अनिवार्य
रायपुर। कलेक्टर र्कॉन्फ्रेंस 2025 में खाद्य और स्वास्थ्य विभाग के बाद शिक्षा विभाग की समीक्षा हुई. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 दिसंबर तक सभी स्कूली विद्यार्थियों के Apar Id बनाए जाने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्कूलों में ड्राप आउट कम करना है, वहीं ग्रास इनरोलमेंट रेशियो को बढ़ाकर सौ प्रतिशत करना है.

मुख्यमंत्री साय ने की बीजापुर जिले की तारीफ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला बाल विकास और स्कूल शिक्षा विभाग समन्वय कर बालवाड़ियों को सक्रिय करें, बच्चों के लिए दी गई शिक्षण सामग्रियों को अलमारियों में बंद ना रह जाए, उनका समुचित उपयोग बच्चों को पढ़ाने में हो. मुख्यमंत्री ने स्थानीय भाषा बोली में प्राथमिक स्तर पर शिक्षा देने के लिए बीजापुर जिले की तारीफ की. जिले में 10-12वीं पास स्थानीय युवाओं की सेवाएँ लेकर बच्चों की 1-5 कक्षा तक स्थानीय बोली गोंडी में पढ़ाया जा रहा है. इससे बच्चों की स्कूलों में उपस्थिति बढ़ी है, ड्राप आउट कम हुआ है.



