
Raipur:चाइल्ड पोर्नोग्राफी का आरोपी गिरफ्तार, 67(B) आईटी एक्ट के तहत भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
थाना उरला पुलिस ने साइबर सेल के सहयोग से चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे गंभीर अपराध में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद शाहिद, पिता मोहम्मद साहिम हुसैन, उम्र 22 वर्ष, निवासी शुक्रवारी बाजार, बिरगांव, थाना उरला, जिला रायपुर है। यह गिरफ्तारी तकनीकी विश्लेषण के आधार पर की गई है।

अपराध का विवरण
जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और अन्य डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर नाबालिग बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री का संग्रहण और प्रसार कर रहा था। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने इस सामग्री को विभिन्न ऑनलाइन समूहों, विशेष रूप से इंस्टाग्राम पर साझा किया था।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त मोबाइल की फोरेंसिक जांच भी कराई जा रही है ताकि मामले की गहराई से जांच हो सके। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उरला पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 67(B) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस की अपील
उरला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसी किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर साझा करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही, नाबालिग बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री का संग्रहण, प्रसारण या ऑनलाइन सर्च करना एक गंभीर अपराध है।
आरोपी का विवरण
- नाम: मोहम्मद शाहिद
- पिता का नाम: मोहम्मद साहिम हुसैन
- उम्र: 22 वर्ष
- पता: शुक्रवारी बाजार, बिरगांव, थाना उरला, जिला रायपुर
जब्त सामग्री
एक नग मोबाइल फोन
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



