March 7, 2026
Raipur: छेड़छाड़ और मारपीट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Raipur: छेड़छाड़ और मारपीट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Feb 5, 2026

रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोंट में घटित छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे शेष तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह घटना 26 दिसंबर 2025 की है, जिसने क्षेत्र में काफी आक्रोश पैदा कर दिया था।

पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला
प्रार्थीया ने 26 दिसंबर 2025 को थाना गोबरा नवापारा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि प्रकाश सोनवानी, लल्लू सोनवानी, डीहू सोनवानी सहित अन्य आरोपियों ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं, छेड़खानी की और बाद में घर में घुसकर मारपीट की।

किराना दुकान से शुरू हुआ विवाद
पीड़िता अपने रिश्तेदार के घर ग्राम घोंट आई हुई थी। 25 दिसंबर की रात करीब 8 बजे जब वह किराना दुकान से सामान लेने गई, तभी आरोपियों ने अश्लील इशारे किए और उसका हाथ पकड़ लिया। किसी तरह हाथ छुड़ाकर वह घर के अंदर चली गई।

घर में घुसकर गाली-गलौच और मारपीट
कुछ समय बाद आरोपी घर में घुस आए और गाली-गलौच करते हुए हथियारों से मारपीट करने लगे। जब पीड़िता के पति और अन्य रिश्तेदार बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना में घायल पीड़िता और परिजनों का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया।

गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
शिकायत के आधार पर थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 499/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 333, 296, 251(2), 115(2), 74 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। बाद में प्रकरण में आरोपियों की संख्या बढ़ने पर धारा 191(2) BNS जोड़ी गई।
पहले ही हो चुकी थी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई में 28 दिसंबर 2025 को आरोपी प्रकाश सोनवानी, लल्लू सोनवानी और डीहू राम सोनवानी को गिरफ्तार कर रायपुर न्यायालय में रिमांड पर भेज दिया था।

शेष तीन आरोपी भी गिरफ्तार
प्रकरण में शेष आरोपी ईश्वर सोनवानी, भीमा सोनवानी और लालाराम सोनवानी फरार थे। पुलिस ने उन्हें तलब कर 4 फरवरी 2026 को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर रायपुर न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

  • ईश्वर सोनवानी, पिता – सुखी राम सोनवानी, उम्र 28 वर्ष
  • भीमा सोनवानी, पिता – सुखी राम सोनवानी, उम्र 27 वर्ष
  • लालाराम सोनवानी, पिता – सुखी राम सोनवानी, उम्र 40 वर्ष

(सभी निवासी – ग्राम घोंट, थाना गोबरा नवापारा, जिला रायपुर)

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix