
Raipur: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, तीन माह में 1843 लोगों को नोटिस, रायपुर में 250 पर गिरी गाज
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद पहली बार वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर अवैध कब्जे को लेकर इतनी बड़ी कार्रवाई की गई है। वक्फ बोर्ड ने पिछले तीन महीनों में रिकॉर्ड 1843 लोगों को नोटिस जारी किए हैं, जिनमें से करीब 250 लोग राजधानी रायपुर से संबंधित हैं। इस कार्रवाई के बाद पूरे प्रदेश में हलचल मच गई है और अब नोटिसों को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है।

तीन माह में चली बड़ी कार्रवाई
वक्फ बोर्ड ने अपनी संपत्तियों पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी। इसके तहत पूरे प्रदेश में सर्वे कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वक्फ संपत्तियों पर निजी कब्जे पाए गए। इसके बाद बोर्ड ने तीन महीनों के भीतर 1843 व्यक्तियों को नोटिस जारी किए हैं, जिनसे जल्द से जल्द संपत्तियां खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।
रायपुर में 250 मामलों में भेजे गए नोटिस
राजधानी रायपुर में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर कब्जे के 250 से अधिक मामले सामने आए हैं। इनमें कुछ मामलों में धार्मिक स्थल, दुकानें और आवासीय भूमि शामिल हैं। बोर्ड ने संबंधित लोगों को नोटिस देकर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है।
विवाद के बाद गरमाया माहौल
नोटिस जारी होने के बाद कई स्थानों पर विवाद की स्थिति बन गई है। कुछ लोगों ने वक्फ बोर्ड पर मनमाने तरीके से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है, जबकि बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



