
तेलीबांधा में मारपीट का आरोपी गिरफ्तार: जन्मदिन मनाने जा रहे युवक पर हमला
उडिया बस्ती जल विहार कालोनी के पास हाथ-मुक्का और वस्तु से हमला, पुलिस ने तिलक को हिरासत में लिया
रायपुर। तेलीबांधा क्षेत्र में मारपीट और धमकाने वाले आरोपी तिलक बाघ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला तब उजागर हुआ जब भारत वर्मा निवासी देवार पारा सुभाष नगर तेलीबांधा ने थाना में शिकायत दर्ज कराई।

जन्मदिन मनाने जा रहे युवक पर हमला
शिकायत के अनुसार, दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को प्रार्थी का भाई हर्ष सिंह का जन्मदिन था। वे और उनका परिवार जल विहार कालोनी की ओर जन्मदिन मनाने जा रहे थे। रात करीब 11:45 बजे उडिया बस्ती जल विहार कालोनी पहुंचे तो तिलक बाघ और उसके साथी वहां मौजूद थे।
प्रार्थी के अनुसार, तिलक और उसके साथियों ने बिना कारण गाली-गलौज शुरू कर दी। जब प्रार्थी ने गाली-गलौज रोकने का प्रयास किया, तो तिलक ने “बड़ा होशियार बनता है” कहते हुए हाथ-मुक्का और किसी वस्तु से हमला किया, जिससे प्रार्थी को चोटें आई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला और की गिरफ्तारी
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 635/25 के तहत धारा 115(2), 296, 351(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने तिलक बाघ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और मामले की जांच जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



