
Raipur:चाकू लहराकर आम जनता को डराने-धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
संक्षिप्त विवरण
दिनांक 07 सितंबर 2025 को थाना आजाद चौक पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि आमा तालाब औघड़नाथ मंदिर के पास राहुल देवार नामक युवक अपने हाथ में चाकू लहराते हुए आम जनता को डरा-धमका रहा है। इस सूचना के आधार पर आजाद चौक पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। वहां आरोपी राहुल देवार (पिता स्व. गोविंद देवार, उम्र 21 वर्ष, निवासी: सरोना बीएसयूपी कॉलोनी, थाना डी डी नगर, रायपुर) चाकू लहराते हुए और लोगों को धमकाते हुए पाया गया।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। उसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 265/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके पश्चात, आरोपी को दिनांक 07 सितंबर 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम: राहुल देवार
पिता: स्व. गोविंद देवार
उम्र: 21 वर्ष
निवास: सरोना बीएसयूपी कॉलोनी, थाना डी डी नगर, रायपुर
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



