March 7, 2026
Raipur: चलती दोपहिया से बैग स्नेचिंग करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

Raipur: चलती दोपहिया से बैग स्नेचिंग करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

Dec 28, 2025

राजधानी रायपुर में चलती दोपहिया वाहनों से बैग स्नेचिंग की तीन अलग-अलग घटनाओं में शामिल शातिर आरोपी उत्तम रोचलानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले भी लूट और स्नेचिंग के आधा दर्जन से अधिक मामलों में संलिप्त रहा है और जेल जा चुका है।

तीन थाना क्षेत्रों में दी वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने थाना आजाद चौक, कोतवाली और पुरानी बस्ती क्षेत्र में बैग स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया था। लगातार हो रही वारदातों के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया।

आमापारा चौक पर पहली घटना
सबसे पहले प्रार्थिया रूचि केशरवानी ने थाना आजाद चौक में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 23 नवंबर 2025 की शाम जब वह एक्टिवा से घर लौट रही थीं, तभी आमापारा चौक के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनके सफेद रंग के हैंड बैग से नगदी, मोबाइल फोन और चांदी की एक जोड़ी पायल झपट ली और फरार हो गए।

मामला दर्ज कर शुरू की जांच
इस मामले में थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 344/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2), 3(5) बीएनएस में प्रकरण दर्ज किया गया। घटना के बाद थाना प्रभारी आजाद चौक और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

शातिर आरोपी की गिरफ्तारी
जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर शातिर आरोपी उत्तम रोचलानी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अन्य दो बैग स्नेचिंग की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है। साथ ही आरोपी से लूटे गए सामान की बरामदगी और उसके साथियों की तलाश भी जारी है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix