
रायपुर : VIP रोड पर चेन लूटकांड का खुलासा, महिला सहित 2 गिरफ्तार
रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के VIP रोड स्थित राम मंदिर के बाहर हुए चेन लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने महिला सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। आरोपियों के कब्जे से सोने की लूटी गई चेन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जिसकी कुल कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
27 अक्टूबर की शाम युवक निधिस राव अपने दोस्त के साथ राम मंदिर आया था। इसी दौरान होण्डा साइन बाइक में सवार दो युवकों ने गाली-गलौज और धमकी देते हुए युवक के गले से सोने की चेन छीन ली। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और बाइक से फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने टीम को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। CCTV फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
महिला के पास बेचना चाहते थे चेन
मुख्य आरोपी हसमुख महानंद पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि चेन को वह अपने साथी की मौसी कौशिल्या महेश्वरी को बेचने के लिए दे चुका था। महिला आरोपी यह जानते हुए भी चेन को अपने पास रखे हुई थी कि वह लूट की है, इसलिए उस पर भी धारा 317(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी
1. हसमुख महानंद, 19 वर्ष, निवासी संकल्प होम सोसायटी, तेलीबांधा
2. कौशिल्या महेश्वरी, 35 वर्ष, निवासी सूरज नगर, तेलीबांधा

एक आरोपी अब भी फरार
लूटकांड में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने उसे जल्द गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम तैनात की है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



