
Raipur: CGPSC भर्ती घोटाला मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 13 आरोपियों के खिलाफ 400 पन्नों का चालान पेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा परीक्षा (CGPSC) भर्ती घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों के खिलाफ करीब 400 पन्नों का विस्तृत चालान न्यायालय में पेश किया है। यह मामला राज्य की सबसे चर्चित भर्ती अनियमितताओं में से एक माना जा रहा है।

जेल में बंद हैं 12 आरोपी
CBI की ओर से दाखिल चालान में बताया गया है कि फिलहाल इस प्रकरण में 12 आरोपी जेल में बंद हैं। इनमें CGPSC के तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और आरती वासनिक के नाम प्रमुख हैं। इसके अलावा उद्योगपति बजरंग पावर एंड इस्पात के तत्कालीन निदेशक श्रवण कुमार गोयल भी आरोपियों में शामिल हैं।
परिजनों की संलिप्तता भी उजागर
जांच में यह भी सामने आया है कि श्रवण कुमार गोयल के बेटे शशांक गोयल, बहू भूमिका कटियार और साहिल सोनवानी की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। CBI के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी कर चयन प्रभावित करने का गंभीर आरोप इन सभी पर है।
एक आरोपी अब भी फरार
मामले में उत्कर्ष चंद्राकर नामक एक आरोपी फिलहाल फरार है। CBI का कहना है कि परीक्षा में अनियमितता करने में उसकी अहम भूमिका रही है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। एजेंसी ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



