
Raipur: छठ पूजा से पहले महादेवघाट में नगर निगम का विशेष सफाई अभियान, पोकलेन मशीन से चल रहा क्लीनिंग
रायपुर। सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर राजधानी रायपुर नगर निगम ने कमर कस ली है। पूजा से पहले श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण और बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से महादेवघाट में विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है।
महापौर के निर्देश से चल रहा अभियान
यह अभियान महापौर मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर और आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन क्रमांक 8 के स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा है। नगर निगम की टीम ने घाट क्षेत्र में पोकलेन मशीन और सफाई गैंग को तैनात कर दिया है।

महादेवघाट छठ पूजा समिति के अनुरोध पर शुरू किए गए इस क्लीनिंग ड्राइव का उद्देश्य भगवान सूर्यनारायण के भक्तों को एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।
अभियान की निगरानी जोन 8 अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, पार्षद महेंद्र औसर, पार्षद अर्जुन यादव, जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि घाट के आसपास कीचड़, प्लास्टिक कचरा और गंदगी को हटाने का काम तेज़ी से किया जा रहा है।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



