March 4, 2026
रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार ने ठेला चालक को कुचला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार ने ठेला चालक को कुचला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Jun 21, 2025

रायपुर, 21 जून 2025

रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर सारागांव में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय ठेला चालक रमेशू साहू को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह दिल दहला देने वाली घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें कार चालक की लापरवाही साफ नजर आ रही है। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

हादसे का भयावह मंजर

घटना शुक्रवार देर रात की है, जब सारागांव निवासी रमेशू साहू (55) वर्ष गुपचुप का ठेला लगाकर घर लौट रहे थे। रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि रमेशू साहू करीब एक किलोमीटर तक कार के साथ घसीटे गए। ठेला पूरी तरह चकनाचूर हो गया, और रमेशू की मौके पर ही मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चालक ने हादसे के बाद गाड़ी नहीं रोकी और लापरवाही से भाग निकला।

कार मालिक की पहचान

बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल ब्रेजा कार गुरुचरण ज्वेलर्स, खरोरा के मालिक सतवीर सिंह चावला की है। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने कार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन चालक की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है।

ग्रामीणों का आक्रोश, चक्काजाम

हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और खरोरा थाने का घेराव किया। उन्होंने सुबह 6 बजे तक आरोपी चालक को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। किसी तरह पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर चक्काजाम खत्म कराया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix