February 1, 2026
रायपुर–बलौदाबाजार नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा

रायपुर–बलौदाबाजार नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा

Jan 20, 2026

हादसे की जगह और समय

रायपुर–बलौदाबाजार नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना बरौंडा फॉर्म स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री के पास हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

मृतक और घायल की पहचान

पुलिस के अनुसार हादसे में स्कूटी चला रहे तोरण साहू की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी पर सवार उनकी पत्नी यामिनी साहू गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

कैसे हुआ हादसा

मृतक के भतीजे योगेश साहू ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह तोरण साहू अपनी पत्नी यामिनी साहू के साथ स्कूटी से रायपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रायपुर की तरफ जा रही ट्रक क्रमांक OD 11 E 6607 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए साइड डालने के दौरान स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तोरण साहू संतुलन नहीं बना सके और ट्रक के नीचे आ गए।

मौके पर मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल यामिनी साहू को उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया गया।

 

पुलिस की कार्रवाई

परिजनों की शिकायत पर खरोरा पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की विवेचना की जा रही है और आरोपी चालक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix