
Raipur : राजधानी रायपुर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन प्लांट का हिस्सा गिरा
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, शहर के एक निर्माणाधीन प्लांट का कुछ हिस्सा अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। हादसे में कई मजदूरों की मौत हो गई, वहीं करीब 6 से 7 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
हादसे के बाद मची अफरातफरी
अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। काम कर रहे मजदूर चीख-पुकार करने लगे। स्थानीय लोग और सहकर्मी तुरंत राहत-बचाव कार्य में जुट गए और घायलों को बाहर निकाला गया।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने कुछ की हालत गंभीर बताई है।
जांच के आदेश
हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि निर्माण कार्य में लापरवाही तो नहीं बरती गई थी
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



