
Raipur के गोलबाजार में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़, रंगे हाथ आरोपी गिरफ्तार
दाई कोरा भवन के पास पुलिस की दबिश; बड़ी मात्रा में देशी शराब और नकदी जब्त
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए गोलबाजार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई रविवार, 2 नवंबर 2025 की रात दाई कोरा भवन के पास की गई, जहां आरोपी अवैध रूप से शराब बेच रहा था। मौके से काफी मात्रा में देशी शराब और नकद रकम जब्त की गई है।

सूत्रों के अनुसार, गोलबाजार थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक को मुखबिर से सूचना मिली कि दाई कोरा भवन के पास अवैध शराब बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम तुरंत हरकत में आई। प्रधान आरक्षक हमराह आरक्षक क्रमांक 536 किशन गायकवाड, आरक्षक क्रमांक 496 संजय शुक्ला और गवाहों रोहित वासुदेव एवं राम शरण वासुदेव के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रेड की कार्यवाही की और आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया। आरोपित के पास से देशी शराब की बोतलें और नगद बरामद कर जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अवैध शराब बिक्री अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



