March 3, 2026
Raipur: अभिषेक ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लगने की कोशिश, अज्ञात लोगों पर शक 

Raipur: अभिषेक ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लगने की कोशिश, अज्ञात लोगों पर शक 

Oct 22, 2025

रायपुर। आजाद चौक थाना क्षेत्र के आमापारा चौक स्थित शीतला मंदिर के पीछे स्थित अभिषेक ऑटो पार्ट्स में आग लगने की खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात लोगों ने दुकान में आग लगाने की कोशिश की।

कई घंटों के प्रयास से आग पर पाया काबू 

स्थानीय लोगों ने घटनास्थल से धुएँ और आग की लपटें देखी और तुरंत दमकल और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और दमकल विभाग की गाड़ियाँ तुरंत घटनास्थल पर पहुँचीं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए कई घंटों तक प्रयास किया।

 

लाखों का हुआ नुकसान 

आधिकारियों के अनुसार, आगजनी से दुकान में रखे ऑटो पार्ट्स और अन्य सामान को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix