March 3, 2026
Raipur : अंबेडकर अस्पताल परिसर में मिला भ्रूण, CCTV फुटेज में बुरका पहने महिलाओं की संदिग्ध हरकतें कैद

Raipur : अंबेडकर अस्पताल परिसर में मिला भ्रूण, CCTV फुटेज में बुरका पहने महिलाओं की संदिग्ध हरकतें कैद

Nov 8, 2025

रायपुर। राजधानी रायपुर के अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) परिसर में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब अस्पताल परिसर से भ्रूण मिलने की सूचना मिली। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अब सीसीटीवी फुटेज में कुछ बुरका पहने महिलाओं और दो पुरुषों की संदिग्ध गतिविधियां सामने आई हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

अस्पताल परिसर में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप

सुबह अस्पताल कर्मियों ने परिसर में एक संदिग्ध वस्तु देखी, जो बाद में भ्रूण निकला। इसकी जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन और पुलिस दोनों हरकत में आ गए। मौके का मुआयना करने के बाद भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया गया।

सीसीटीवी फुटेज में नजर आईं संदिग्ध महिलाएं

पुलिस ने घटना के बाद अस्पताल परिसर के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। फुटेज में दो बुरका पहने महिलाओं को संदिग्ध हरकतें करते हुए देखा गया। बताया जा रहा है कि जिन महिलाओं ने जिस स्थान पर रुककर गतिविधि की, उसी जगह से बाद में भ्रूण मिला।

दो पुरुष भी जांच के घेरे में

फुटेज में महिलाओं के साथ दो पुरुष भी नजर आए हैं। पुलिस का मानना है कि ये सभी मिलकर अस्पताल परिसर में भ्रूण को फेंकने की साजिश में शामिल हो सकते हैं। फिलहाल चारों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, लेकिन उनकी तलाश जारी है।

पुलिस ने की जांच में तेजी, पूछताछ जारी

घटना के बाद राजेंद्र नगर पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए जांच की रफ्तार बढ़ा दी है। अस्पताल स्टाफ से पूछताछ की जा रही है और CCTV फुटेज को अन्य कोणों से भी खंगाला जा रहा है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix