March 2, 2026
Raipur Airport पर त्योहारी Season का असर: हवाई किराए में 40% तक बढ़ोतरी

Raipur Airport पर त्योहारी Season का असर: हवाई किराए में 40% तक बढ़ोतरी

Sep 8, 2025

रायपुर (CG Flight): त्योहारी माहौल में राजधानी रायपुर से सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर असर साफ दिखाई दे रहा है। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से चलने वाली अधिकांश फ्लाइटों का किराया इस समय 40 फीसदी तक बढ़ गया है। इसके बावजूद फ्लाइटें लगभग फुल चल रही हैं। खास तौर पर रायपुर से दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जाने वाली उड़ानों की सीटें तेजी से भर रही हैं।

 

दिन बनाम रात की उड़ानें

  • यात्रियों की पसंद और समय के हिसाब से किराए में अंतर देखने को मिल रहा है।
  • दिन के समय चलने वाली फ्लाइटों का किराया सबसे ज्यादा है क्योंकि लोग उसी समय यात्रा करना सुविधाजनक मानते हैं।
  • रात की उड़ानों का किराया अपेक्षाकृत कम है, लेकिन होटल में रुकने और टैक्सी का खर्च ज्यादा होने के कारण यात्री अक्सर रात की फ्लाइटों से बचते हैं।

यात्रियों की संख्या में इजाफा

ट्रैवल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (TOFI) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमन जादवानी ने बताया कि सामान्य दिनों में रायपुर एयरपोर्ट से औसतन 5500 से 6000 यात्री सफर करते हैं। लेकिन इस समय यह संख्या बढ़कर 7500 से अधिक प्रतिदिन पहुँची है। यात्रियों की इस बढ़ोतरी का सीधा असर टिकट प्राइसिंग पर पड़ा है।

अभी रायपुर से चल रही उड़ानें

  • दिल्ली के लिए 5 फ्लाइटें
  • मुंबई और हैदराबाद के लिए 3-3 फ्लाइटें
  • कोलकाता, इंदौर और बेंगलुरू के लिए 2-2 फ्लाइटें
  • अन्य शहरों के लिए 1-1 उड़ान

 

बस यात्रा भी महंगी हुई
सिर्फ हवाई यात्रा ही नहीं, बल्कि लंबी दूरी की बसों में भी किराए का दबाव दिखाई दे रहा है।

रायपुर से नागपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा के लिए सामान्य किराया 400 से 700 रुपए होता है, लेकिन इस समय 600 से 900 रुपए तक वसूला जा रहा है।

अन्य दूरस्थ शहरों जैसे दिल्ली, गोवा और जयपुर के लिए बस किराया 1500–2500 रुपए की बजाय अब 1800–3000 रुपए तक पहुँच गया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix