
रायपुर: बूढ़ातालाब में बंद म्यूजिकल फाउंटेन पर एक्शन, स्मार्ट सिटी ने एजेंसी को नोटिस जारी
रायपुर। राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब (स्वामी विवेकानंद सरोवर) में बंद पड़े म्यूजिकल फाउंटेन मामले में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने ठेकेदार एजेंसी को नोटिस जारी किया है। निरीक्षण के दौरान फाउंटेन के बंद पाए जाने पर महापौर मीनल चौबे ने कड़ी नाराजगी जताई थी।
जानिए मामला
रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने म्यूजिकल फाउंटेन के संचालन और संधारण का कार्य मेसर्स एमएमआर इनोवेशन्स प्राइवेट लिमिटेड, जुबली हिल्स हैदराबाद को सौंपा था। लेकिन हाल ही में किए गए निरीक्षण में फाउंटेन बंद मिला, जिसे निगम ने अनुबंध शर्तों का सीधा उल्लंघन बताया है। 5 दिसंबर को महापौर मीनल चौबे के निरीक्षण के दौरान फाउंटेन बंद होने की बात सामने आई, जिसके बाद निगम प्रबंधन और आम जनता में असंतोष देखा गया।

फाउंटेन चालू करने के दिए निर्देश
स्मार्ट सिटी द्वारा भेजे गए नोटिस में एजेंसी को तत्काल फाउंटेन चालू करने तथा नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो अनुबंध निरस्त करने और परफॉर्मेंस गारंटी राजसात करने की कार्रवाई की जाएगी। नोटिस रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की मुख्य परिचालन अधिकारी ऋचा चंद्राकर द्वारा जारी किया गया है। निगम आयुक्त विश्वदीप और महापौर के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



