
नए साल से पहले राजधानी में पुलिस का बड़ा एक्शन, कई इलाकों में एक साथ छापेमारी
राजधानी रायपुर में एक साथ कई थाना क्षेत्रों में दबिश
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। नए साल से पहले राजधानी पुलिस ने शहर के लगभग सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग इलाकों में दबिश दी है। इस अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है और हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है।

बांग्लादेशियों की तलाश में चला विशेष अभियान
मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर पुलिस को संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर पुलिस ने बैजनाथपारा, संजय नगर, शंकर नगर, मोवा, टिकरापारा समेत कई इलाकों में एक साथ छापेमारी की। देर रात और तड़के तक चले इस अभियान से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
61 संदेही हिरासत में, पूछताछ जारी
पुलिस ने इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान बैजनाथपारा और टिकरापारा से 61 संदेहियों को हिरासत में लिया है। वहीं, अलग-अलग इलाकों में हुई छापेमार कार्रवाई में कुल 40 से 50 से अधिक संदिग्धों को पकड़े जाने की भी जानकारी सामने आ रही है। सभी से गहन पूछताछ की जा रही है और उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
शहर में हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
नए साल से ठीक पहले हुई इस बड़ी कार्रवाई के बाद राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



