
Raipur: 3 साल से फरार आरोपी हैप्पी रंगी ने मचाया हंगामा
बीच सड़क पर गुंडागर्दी, फिर थाने पहुंचकर दर्ज करवाई FIR
बीच सड़क पर गैंगवार जैसी वारदात

राजधानी रायपुर में बीती रात एक सनसनीखेज घटना हुई। 3 साल से फरार हाफ मर्डर का आरोपी हैप्पी रंगी बीच सड़क पर गुंडागर्दी करते हुए गैंगवार जैसी वारदात को अंजाम देने लगा। इससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
फरारी के बाद थाने पहुंचा आरोपी
हैरानी की बात यह रही कि वारदात के बाद हैप्पी रंगी खुद थाने पहुंचा और दूसरे पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। इस कदम ने पुलिस की कार्यप्रणाली और अपराधियों की बेखौफ गतिविधियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
2022 से फरार चल रहा था हैप्पी रंगी
जानकारी के मुताबिक, अगस्त 2022 में आरोपी ने एक युवक पर जानलेवा हमला किया था। उस समय पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन हैप्पी रंगी सहित कई आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर रहे। तब से यह आरोपी लगातार फरारी काट रहा था।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



