
Raipur: दूसरों की जान बचाते हुए सड़क हादसे में घायल 108 एंबुलेंस EMT ने हारी जिंदगी की जंग…
मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर क्षेत्र में 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) घनश्याम साहू का दुखद निधन हो गया। घनश्याम 22 अक्टूबर की रात मानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-930 पर खड़ी ट्रक से टकराई एंबुलेंस में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद रायपुर के निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

घटना का विवरण
22 अक्टूबर की रात घनश्याम साहू और चालक दुकालू राम यादव एक रेफर मरीज को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। तुमड़ीकसा मोड़ से मात्र तीन किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे पर अंधेरे में खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया। तेज रफ्तार एंबुलेंस ट्रक से जा भिड़ी, जिससे घनश्याम को सिर और छाती में गंभीर चोटें आईं। चालक को मामूली खरोंचें आईं, जबकि पीछे बैठे मरीज और उनके परिजन हल्की चोटों के साथ सुरक्षित रहे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



