March 3, 2026
Raipur : 1 करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर समेत 10 नक्सली ढेर

Raipur : 1 करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर समेत 10 नक्सली ढेर

Sep 12, 2025

रायपुर, 12 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर गरियाबंद जिले में गुरुवार को बड़ी मुठभेड़ हुई जिसमें सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस मुठभेड़ में 10 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। मारे गए नक्सलियों में 1 करोड़ रुपए का इनामी कुख्यात नक्सली कमांडर मॉडेम बालकृष्ण उर्फ मनोज भी शामिल है।

 

सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन, छत्तीसगढ़ पुलिस और डीआरजी के जवानों की गश्त के दौरान हुई। जवानों की रणनीतिक कार्रवाई के बाद नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है। अभी पूरे ऑपरेशन का विस्तृत ब्योरा आना बाकी है, लेकिन इसे नक्सल विरोधी अभियान की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक माना जा रहा है।

अमित शाह और सीएम साय की प्रतिक्रिया

गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षाबलों के साहस और रणनीति की सराहना की है। शाह ने कहा कि जवानों के पराक्रम से नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में एक और निर्णायक कदम बढ़ा है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में इस मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए जवानों को बधाई दी।

आत्मसमर्पण से नक्सल संगठन पर दबाव

इस बीच, नारायणपुर जिले से भी नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है। यहां जनताना सरकार सदस्य, पंचायत मिलिशिया डिप्टी कमांडर, पंचायत सरकार सदस्य और न्याय शाखा अध्यक्ष समेत कुल 16 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। सीएम साय ने कहा कि यह इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि नक्सलियों की विचारधारा अब लोगों को भ्रमित करने में विफल हो रही है।

 

सरकार का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त भारत बनाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix