
Raipur में आकाशीय बिजली गिरने से 10वीं के छात्र की मौत
क्रिकेट खेलते समय हुआ हादसा
राजधानी रायपुर में बुधवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। क्रिकेट खेल रहे 10वीं कक्षा के छात्र की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

स्कूल के मैदान में खेल रहे थे बच्चे
जानकारी के मुताबिक घटना उस समय हुई जब बच्चे स्कूल के मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। दोपहर करीब 1 बजे अचानक बिजली गिरी और छात्र इसकी चपेट में आ गया।

मृतक छात्र की पहचान
हादसे में जान गंवाने वाले छात्र का नाम प्रभात साहू बताया जा रहा है। इस घटना से स्कूल और क्षेत्र में शोक का माहौल है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी
इधर, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



