March 1, 2026
Bilaspur: रेलवे कर्मचारी से 1 लाख की ठगी, मोबाइल हैकिंग का दावा

Bilaspur: रेलवे कर्मचारी से 1 लाख की ठगी, मोबाइल हैकिंग का दावा

Feb 3, 2026

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में मोबाइल हैकिंग के जरिए एक रेलवे कर्मचारी के बैंक खाते से 1 लाख 14 हजार 997 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रेलवे कर्मचारी के खाते से अवैध निकासी
पीड़ित मो. मोइनुल हक, निवासी कासिमपारा मस्जिद के पास, तोरवा ने पुलिस को बताया कि वह रेलवे विभाग में ट्रेन मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनका एयरटेल कंपनी का मोबाइल नंबर भारतीय स्टेट बैंक, शाखा तोरवा जगमल चौक स्थित खाते से लिंक है।

फोनपे ऐप बंद होने के बाद हुआ शक
पीड़ित के अनुसार, 27 जनवरी को उनके मोबाइल में फोनपे एप काम करना बंद हो गया था। उस समय उन्होंने इसे सामान्य तकनीकी समस्या समझा, लेकिन बाद में जब बैंक खाते की जानकारी सामने आई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

स्टेटमेंट में सामने आई 1.14 लाख की धोखाधड़ी
31 जनवरी को जब पीड़ित ने बैंक जाकर खाते का स्टेटमेंट निकलवाया, तो पता चला कि अलग-अलग तारीखों में कई बार रकम निकाली गई है। 27 जनवरी को 10-10 हजार रुपये दो बार और 5 हजार रुपये एक बार, 28 व 29 जनवरी को 5-5 हजार रुपये, जबकि 31 जनवरी को 10-10 हजार रुपये दो बार और 5 हजार रुपये एक बार निकाले गए। इसके अलावा 19,999 रुपये की दो बार, 9,999 रुपये एक बार और 5,000 रुपये एक बार की ट्रांजेक्शन भी दर्ज मिली। कुल मिलाकर 1,14,997 रुपये की अवैध निकासी हुई।

मोबाइल हैकिंग से धोखाधड़ी का आरोप
पीड़ित का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल हैक कर डिजिटल भुगतान माध्यमों के जरिए यह रकम निकाल ली। उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई।

पुलिस जांच में जुटी, साइबर सेल की मदद
पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix