
Bilaspur : रेलवे अफसर पर महिला क्लर्क का गंभीर आरोप
छत्तीसगढ़। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी पर महिला क्लर्क ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि अधिकारी उनसे जिम की सेल्फी मांगते थे, निजी बातें करते थे और ‘कंफर्टेबल होकर मिलने’ की बात कहते थे। महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में पूछे जाने की शिकायत भी दर्ज कराई है।
GM से की गई शिकायत
पीड़िता ने इस मामले की शिकायत रेलवे के जनरल मैनेजर (GM) से की है। शिकायत में महिला ने लिखा है कि अधिकारी लगातार अनुचित बातें करते हैं और असहज स्थिति में डालते हैं। कई बार उसने मना किया, फिर भी अधिकारी का व्यवहार नहीं बदला।

जांच के आदेश जारी
GM कार्यालय ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। मामले की आंतरिक शिकायत समिति (ICC) द्वारा जांच की जा रही है।
महिला बोली- मानसिक रूप से परेशान हूं
महिला क्लर्क ने बताया कि लगातार ऐसी हरकतों से वह मानसिक रूप से परेशान है और कामकाज पर असर पड़ रहा है। उसने कहा कि वह सिर्फ अपने आत्म-सम्मान की लड़ाई लड़ रही है और चाहती है कि आरोपी पर उचित कार्रवाई हो।
रेलवे प्रशासन सतर्क
रेलवे प्रशासन ने कहा है कि महिला सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत पर निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



