
Chhattisgarh : Korba में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक चालक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल
तेज रफ्तार और लापरवाही बनी हादसे का कारण, पुलिस जांच में जुटी
कोरबा। जिले में दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है।

टनाटन मोड़ के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, हादसा कोरबा-कटघोरा मार्ग के टनाटन मोड़ के पास हुआ। दोनों ट्रक तेज रफ्तार में थे और मोड़ पर आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक का केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक वहीं फंस गया।
स्थानीय लोगों ने शुरू की राहत-बचाव कार्य
हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। फंसे चालक को बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दूसरे चालक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने ट्रकों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। मामले में लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



